फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   From the city to the border, people were drenched in colours

Maharajganj News: शहर से लेकर सरहद तक लोग रंगों से रहे सराबोर

Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
From the city to the border, people were drenched in colours
शिवनगर वार्ड में पानी से होली खेलते लोग।
महराजगंज। जिले में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर सरहद तक लोग रंगों से सराबोर नजर आए। होली गीत की चहूंओर गूंज होती रही। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्क रही। तय समय पर जिले में जुमे की नमाम अदा की गई।
विज्ञापन

शाम को जगह-जगह लोगों ने एक दूजे को गले मिलकर होली की बधाई दी। शहर में महाराणा प्रताप पतंजलि योग परिवार, बिस्मिल नगर की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने होली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि होली भारतीय परंपराओं को जीवंत कर उसमें रंग-उमंग भरने का काम करती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रमाशंकर गुप्त ने कहा की त्योहारों से आपसी समरसता की डोर मजबूत होती है। योग प्रशिक्षक संजय पटेल ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की रंगों में शरीर ही नहीं ,बल्कि आत्मा को भी रंग में डुबो देना होली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य छविनाथ सिंह, पवन कुमार पटेल व आलोक ने अपने विचारों को व्यक्त किया। प्रबंधक पंकज विश्वास ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं शहर में अन्य स्थानों पर धूमधाम से होली खेली गई।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में भी रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कहीं-कहीं शनिवार को भी होली खेलते लोग नजर आए। लोगों ने उत्साह के साथ होली खेली तथा एक-दूसरे को रंग व अबीर लगाते हुए होली की बधाई दी। युवाओं की टोली सड़कों पर जहां सुबह में धूल मिट्टी से होली खेली तो दोपहर में रंग से होली खेली।
अतिसंवेदनशील ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। जिले के आला अधिकारियों की नजर इसी गांव में थी। आयोजक पंकज जायसवाल के नेतृत्व में पहला जुलूस नियत समय 10 बजे समाप्त हुआ। उसके बाद 12 बजे तक सभी लोग होली खेलते हुए नजर आए। तय समय के अनुसार 12 से 2 बजे तक नमाज अदा किया गया।
पुनः 2 बजे से 5 बजे के बीच दूसरा जुलूस निकाला गया। उसके बाद पुनः नमाज के लिए सभी लोग अपने अपने स्थल पर चले गये। आयोजक पंकज जायसवाल और ग्राम प्रधान हेसामुद्दीन ने एक दुसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक परतावल पुलिस चौकी में बैठकर क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, सिंदुरिया थाने पर होली का त्योहार मनाया गया। थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों,कर्मचारियो ने थाने पर जमकर होली खेली। अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा, केवटलिया, बरगदवा उर्फ गनवरिया, सुकरौली उर्फ अरघा, नौतनवां कस्बा के सुभाष नगर वार्ड नं 19 में आदि स्थानों पर धूमधाम होली मनाया गई। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी मुख्यालय दोमुहानाघाट एवं सभी सीमा चौकियों में 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट वरूण कुमार के नेतृत्व में होली मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed