{"_id":"63e3b0d4cb740602cb0e0e31","slug":"free-ultrasound-facility-for-pregnant-women-in-private-hospitals-maharajganj-news-c-7-1-46204-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निजी सेंटरों पर गर्भवती को मिल रही मुफ्त में अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निजी सेंटरों पर गर्भवती को मिल रही मुफ्त में अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा
Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में गर्भवतियों को मिल रही मुफ्त में अल्ट्रासाउंड की सुविधा
फोटो
ई-वाउचर के जरिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक को होगा भुगतान, तीन सीएचसी पर मिलेगा वाउचर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सरकार ने गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत दी है। अब इन्हें अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए जेब खाली नहीं करनी पड़ेगी। निजी सेंटरों पर जांच के लिए जिले की तीन सीएचसी पर ई-वाउचर की सुविधा शुरू हो गई है। निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर एक बार अल्ट्रासाउंड कराने पर 600 रुपये खर्च होते हैं। इससे उन्हें राहत मिलेगी।
इस व्यवस्था से आशा कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया है। वह महिलाओं का ऑनलाइन पंजीकरण करती हैं। यही पंजीकरण अल्ट्रासाउंड जांच में काम आएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच निशुल्क हो सकेगी। इस सुविधा के तहत गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सीएचसी पर ई-वाउचर दिया जाता है। लाभार्थी महिला के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। इसी नंबर को दिखाकर अनुबंधित सेंटर में मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है। वहीं जांच करने वाले डॉक्टर को ई-वाउचर स्कैन करने पर 255 रुपये मिलेंगे। ई-वाउचर व्यवस्था के ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है। ई-वाउचर की सुविधा परतावल, निचलौल, फरेंदा में उपलब्ध है। जांच के लिए गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटर पर जांच कराने की सुविधा मिलेगी। 14 सीएचसी में प्रयोग के तौर पर तीन सीएचसी पर यह सुविधा दी जा रही है। जिले में 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल भी है। प्रत्येक महीने का औसत 3000 प्रसव होता है।