फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud victim's depositor's family surrounds Sadar MLA

Maharajganj News: ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने सदर विधायक को घेरा

Sat, 28 Sep 2024 07:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Sep 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Fraud victim's depositor's family surrounds Sadar MLA
महराजगंज। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के लोग शनिवार को सक्सेना चौक से नारेबाजी करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के आवास पर पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर विधायक का घेराव किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि वह लोग न्याय के लिए एक सितंबर से धरना दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी डीएम के माध्यम से भेजा जा रहा है, लेकिन हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीड़ितों ने कहा सहारा सीआरसी, पर्ल्स, कल्पतरु जैसी कंपनियों ने झांसा देकर निवेशकों का धन जमा करा लिया, लेकिन वापसी नहीं हो रही है। इस पर सरकार कुछ कर रही है।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून बनाकर ठग कंपनी एवं सोसाइटी में डूबी धनराशि पीड़ित आवेदक को 180 दिन में दो से तीन गुणा वापस दिलाने का कानूनी अधिकार है लेकिन इसका अनुपालन नहीं कराया जा रहा है। विधायक ने उनकी बात मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, नर्वदेश्वर पटेल, अंबिका यादव, विष्णु चौहान, हरिनाथ प्रसाद, गणेश प्रसाद चौधरी, हीरा प्रसाद, नंद प्रसाद वर्मा, राज सिंह, शिवमंगल गुप्ता, बीरेंद्र गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, रामबचन यादव, शंकर यादव, पराग, राजेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed