फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of Rs 13 lakh in the name of providing job in Railways

Maharajganj News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 04 Jan 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 13 lakh in the name of providing job in Railways
सिंदुरिया। क्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी एक व्यक्ति से बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने हरिहरपुर निवासी हरेंद्र और जितेंद्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम नरायनपुर निवासी विजय पांडेय ने बताया कि हरिहरपुर निवासी हरेंद्र और जितेंद्र से उनका पुराना संबंध था। दोनों भाइयों ने कहा कि उनके रिश्तेदार रेलवे में हैं। वे आपके बेटे की नौकरी रेलवे में लगवा देंगे। नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने हरेंद्र के फर्म बैष्ठवी बुट हाउस के खाते में चार लाख 50 हजार रुपये 15 नवंबर 2021 को भेज दिया। उसके भाई जितेंद्र के फर्म में शादी खाद भंडार में चार लाख 45 हजार 11 अक्तूबर 2022 को दिया व चार लाख नकद अपने रिश्तेदारों से मांग कर दिया।
विज्ञापन

काफी समय बाद भी दोनों ने बेटे की नौकरी नहीं लगवाई। पूछने पर आनाकानी करते थे। आठ जनवरी 2023 को बड़हरा मीर स्थित शिव मंदिर के सामने सड़क पर दोनों आरोपी मिले। पैसा मांगने पर जानमाल और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed