फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of Rs 1.29 lakh by luring women with the promise of getting them a big loan

Maharajganj News: महिलाओं को बड़ा कर्ज दिलाने का झांसा देकर 1.29 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 30 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.29 lakh by luring women with the promise of getting them a big loan
महराजगंज। धानी कस्बे में एक फाइनेंस कंपनी की महिला फील्ड ऑफिसर प्रिया ने बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर 68 महिलाओं से धोखाधड़ी की। 24 अप्रैल 2024 को 1.29 लाख रुपये लेकर भाग गई।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज की। धानी कस्बे में मित्रता इन्क्लूसिव फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड कंपनी की शाखा है। यहां से क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने जरूरत के अनुसार कर्ज ले रखा है।
विज्ञापन

समय-समय पर इनसे किस्तों में ऋण की वसूली की जाती है। धानी कस्बे की सावित्री देवी कहती हैं कि कंपनी से जरूरत के लिए कर्ज ली हूं। वसूली के लिए एजेंट आते हैं। रकम समय से जमा नहीं करने पर खरीखोटी सुना कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल पहले मित्रता इन्क्लूसिव फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड कंपनी की शाखा धानी बाजार में महिला फिल्ड ऑफिसर प्रिया काम करने आई। कर्ज लेने वाली महिलाओं से किस्त वसूलने पहुंची तो आरोप है कि रकम जमा कराने के बजाय, महिलाओं को अधिक रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए महिलाओं से रकम वसूल कर रफूचक्कर हो गई।
इसके बाद मामले की जानकारी कंपनी को हुई तो कार्रवाई शुरू की गई। जिम्मेदारों ने मामले में सख्त रूख अख्तियार करते हुए केस दर्ज कराने की सोची तो इधर उधर भटकना पड़ा। कंपनी के अधिकृत कर्मचारी पालम कालोनी थाना पालम नई दिल्ली के रहने वाले सलीम सिद्धिकी ने प्रिया निवासी वार्ड नंबर नौ पिपरा, सहजनवा जिला गोरखपुर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
मामले में प्रिया खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सलीम सिद्धिकी ने बताया कि कंपनी में चार साल से काम कर रहा हूं। कंपनी की धानी शाखा की फील्ड ऑफिसर प्रिया 24 अप्रैल 2024 को सुबह लगभग नौ बजे क्षेत्र में क्षेत्र में महिलाओं से किस्त वसूलने गई।
क्षेत्र में 68 से ज्यादा महिलाओं से किस्त लेने के दौरान शाम को छह बजे रकम लेकर नहीं आई। महिलाओं को बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर अन्य व्यक्तियों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर कंपनी को बिना सूचना दिए महिलाओं से करीब 1,29,052 रुपये लेकर फरार हो गई।

कंपनी में एक रुपये भी जमा नहीं की। उनका पता नहीं चल सका। आरोप है कि महिला कर्मचारी की राजनीति में पहुंच है। मामले में पुलिस थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
16 जनवरी 2025 को वाद दाखिल किया गया। इसके बाद मामले में न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस की ओर से केस दर्ज किया गया।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी प्रिया के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed