फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of Rs 12.45 lakh in the name of getting land

Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर 12.45 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 15 Jan 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 12.45 lakh in the name of getting land
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव के तीन लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर कई किस्तों में 12.45 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। रकम वापस मांगने पर आरोपी पीड़ितों को धमकी देने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द निवासी रूक्मणी, राजकुमार, शेषनाथ और मीरा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही छांगुर ने जमीन दिलाने के नाम पर 12.45 लाख रुपये ले लिया। काफी समय बीतने के बाद जब जमीन दिलाने की मांग की तो टालमटोल करने लगा। पकड़ी खुर्द निवासी शेषनाथ निवासी ने बताया कि गांव का रहने वाला छांगुर प्रसाद प्रापर्टी डीलर है। उसने चार साल पूर्व घर आकर गांव के बाहर मुख्य सड़क पर प्लाटिंग करके जमीन बेचने की बात कही। उसके कहने पर छह डिस्मिल जमीन के लिए छह लाख रुपये गांव के कुछ लोगों के सामने दे दिया। कुछ दिन बाद छांगुर प्रसाद की तबीयत खराब हो गई। जब उसकी तबीयत ठीक हुई तो उससे जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही, लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

गांव में जब लोगों से जानकारी ली तो जमीन दूसरे की निकली। हकीकत सामने आने के बाद हम लोगों ने रकम वापस मांगी तो आनाकानी करने लगा। इसके बाद हम लोगों ने गांव ग्राम प्रधान की अगुवाई में पंचायत बुलाई। पंचायत के दौरान प्रापर्टी डीलर ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी, लेकिन समय बीतने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी से पैसे दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर आरोपी और हम सभी लोगों का आपसी समझौता हुआ। आरोपी ने 30 नवंबर 2024 को छह लाख रुपये का सेंट्रल बैंक के नाम से चेक दिया। जब बैंक में चेक लगाने गए तो कहने लगा कि अभी मेरे खाते में रुपये नहीं है। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। तब जाकर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया।

आरोपी ने रुक्मणी से 1.30 लाख, राजकुमार से 3.90 लाख, शेषनाथ से 4.50 लाख और मीरा से 2.75 लाख रुपये ले रखा है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी और अन्य मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed