{"_id":"66d85cfc4321fc59bc07892a","slug":"fraud-of-rs-110-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-130504-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.10 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.10 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
Wed, 04 Sep 2024 06:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के रामपुर कला निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय में दो लोगों के विरुद्ध विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। न्यायालय के आदेश पर सिंदुरिया पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
सिंदुरिया क्षेत्र के रामपुर कला निवासी फकरुद्दीन ने न्यायालय में 156 तीन के तहत वाद दाखिल किया था। दाखिल वाद में बताया था कि रामपुर कला निवासी दो लोगों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपये ले लिया। बाद में दिल्ली ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण व पासपोर्ट वेरिफिकेशन करवाया। बोला कि कुछ दिनों में आपको विदेश भेज दिया जाएगा। एक सप्ताह बीतने के बाद जब वह विदेश नहीं जा पाया तो उसने अपने वीजा व टिकट की जांच कराई, जिसमें वीजा व टिकट फर्जी निकला।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह अपना पैसा मांगने के लिए 12 मई को आरोपियों के घर गया, लेकिन दोनों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। न्याय के लिए उसने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में वह न्यायालय में 156 तीन के तहत शिकायत किया। जिस क्रम में न्यायालय के आदेश पर सिंदुरिया पुलिस अजमत व फिरोज निवासी रामपुर कला के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना व धन गमन का केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।