{"_id":"648e13a83e91d2af0a0fbfb6","slug":"fraud-in-the-name-of-sending-abroad-case-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-281-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, केस
Sun, 18 Jun 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चौपरिया निवासी अरविंद साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विदेश भेजने के लिए कोटवा निवासी मोहम्मद इरफान खान ने एक लाख 20 हजार रुपये ले लिए थे। दो बार मेडिकल परीक्षण कराकर दुबई का बीजा थमा दिया। वह हवाई अड्डे पर गए तो पता चला बीजा फर्जी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इरफान ने रकम वापस करने की बात कही, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपी इरफान पर धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद