{"_id":"67ae4539ac2f8c68e60ef9f7","slug":"fraud-in-land-deed-and-fraud-of-rs-865-lakh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142583-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन बैनामा में धोखाधड़ी कर 8.65 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन बैनामा में धोखाधड़ी कर 8.65 लाख की ठगी
Fri, 14 Feb 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी दो लोगों ने जमीन का बैनामा करने के नाम पर एक व्यक्ति से 8.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने और हत्या की धमकी भी दी।
पीड़ित ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर निवासी इंद्रावती ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल वाद में बताया कि वह गांव परसौनी में 2.364 हेक्टेयर का 2/15 भाग (0.316 हेक्टेयर) भूमि का बैनामा 17 अप्रैल 2018 को 8.65 रुपये में लियाकत अली और मोहम्मद अली निवासी परसौनी थाना पुरंदरपुर से खरीदी थी।
उसी दौरान चकबंदी न्यायालय की ओर से सभी खातेदारों में उक्त जमीन का अंश निर्धारण किया गया। इस दौरान पता चला कि लियाकत अली और मोहम्मद अली का हिस्सा 1/15 भाग (0.158 हेक्टेयर) जमीन ही है। ऐसे में लियाकत अली व मोहम्मद अली ने धोखाधड़ी कर अपने हिस्से से अधिक भूमि का बैनामा कर 8.65 लाख रुपये हड़प लिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर उन्होंने लियाकत अली और मोहम्मद अली से पूछताछ करने का प्रयास किया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे, जिससे वह काफी डरी और सहमी हैं।
वहीं इस संबंध में पुरंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम राव ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी लियाकत अली सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
आरोपी मोहम्मद अली की हो चुकी है मौत
पीड़िता इंद्रावती ने दाखिल वाद में आगे बताया है कि जब उन्हें जानकारी हुई कि आरोपियों की ओर से धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा किया गया है। इन आरोपियों में मोहम्मद अली की मौत हो चुकी है। ऐसे में 20 सितंबर 2024 को वह जब लियाकत अली और मृत मोहम्मद अली के बेटे मोहम्मद सेराज अली व तकसीमुन निशा से मुलाकात कर रकम वापस करने की बात कहे। उसे बाद वह लोग आक्रोशित हो उठे, फिर उन्हें रकम वापस न करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे।