फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud case registered against five people

पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 20 Nov 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against five people
पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन

दहेज की रकम के लिए शादी करने से किया इनकार, रकम भी नहीं लौटाई
नौतनवां (महराजगंज)। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव छपवा निवासी पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, जालसाजी करने, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गोरखपुर जनपद के गांव प्रतापपुर थाना चिलुआताल निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी नौतनवां थाना क्षेत्र के छपवा निवासी सुभाष चंद गुप्ता के बेटे राहुल से तय हुई थी। 7 फरवरी 2020 को गोरखपुर के एक होटल में लड़की देखने की बात तय हुई। लड़की देखने के बाद वर पक्ष के लोग शादी करने के लिए राजी हो गए। वर पक्ष के लोगों ने 14 लाख रुपये दहेज की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दहेज की रकम 14 लाख चेक के माध्यम से अदा कर दी। 25 अप्रैल 2021 को सगाई रस्म का दिन सुनिश्चित हुआ । इस दिन भी 5 लाख पच्चीस हजार खर्च हुए तथा एक लाख का कपड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद गुप्ता ने कहा कि अपनी बेटी की शादी के बाद लड़के की शादी करेंगे। इस दौरान सुभाष चंद गुप्ता ने बेटी की शादी में अधिक खर्च की बात कहकर साढ़े सात लाख रुपये की मांग की तो फिर साढ़े सात लाख रुपये दे दिया और 2 दिसंबर 2022 को शादी का दिन सुनिश्चित हुआ। शादी के लिए मैरिज हाल भी बुक कर लिया।
आरोप है कि बीते 9 अक्तूबर को सुभाष चंद ने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि न शादी करेंगे और न ही रुपये लौटाएंगे। आरोप लगाया कि सुभाष चंद गुप्ता ने धोखाधड़ी, जालसाजी कर मेरे रुपये से अपनी बेटी की शादी की। पीड़ित ने कहा कि कुल 30 लाख रुपये उन्होंने ले लिया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि श्रवण कुमार की तहरीर पर आरोपी सुभाष चंद गुप्ता, माया गुप्ता, राहुल निवासी छपवा थाना नौतनवां और अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, जान से मारने की धमकी देने तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed