{"_id":"65f8530363311f61460a3ffb","slug":"fraud-case-registered-against-brother-and-sister-secretary-suspended-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118173-2024-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाई-बहन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, सचिव निलंबित- जानिए क्यों हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाई-बहन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, सचिव निलंबित- जानिए क्यों हुई कार्रवाई
Tue, 19 Mar 2024 03:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:56 PM IST
सार
सोमवार को एडीओ समाज कल्याण चंदन पांडेय ने वर बधू व पक्ष के खिलाफ पुरंदरपुर थाने में दिया। तहरीर देकर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने को कहा है। दूसरी तरफ संबंधित सचिव मिलिंद चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
सामूहिक विवाह में भाई-बहन की शादी कराने के मामले में सचिव को निलंबित कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन करने वाले टीए इंद्रेश भारती को जिला मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। ब्लाॅक कर्मचारियों को बचाने के लिए एडीओ समाज कल्याण चंदन पांडेय ने वर-वधू के खिलाफ पुरंदरपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने भाई-बहन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारों का मानना है कि पूरे प्रकरण की जानकारी संबंधित ब्लाॅक कर्मचारियों को पहले से ही थी, लेकिन लाभ दिलाने के चक्कर में नियमों को ताख पर रख दिया गया। मामले की जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने आनन फानन लाभार्थियों को नोटिस जारी कर योजना में मिली सामग्री वापस करा दी और धनराशि भुगतान पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम पांच मार्च 2024 को लक्ष्मीपुर ब्लाॅक परिसर में आयोजित किया गया था। दूसरी तरफ सोमवार को एडीओ समाज कल्याण चंदन पांडेय ने वर बधू व पक्ष के खिलाफ पुरंदरपुर थाने में दिया। तहरीर देकर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ संबंधित सचिव मिलिंद चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा योजना में लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करने वाले टीए इंद्रेश भारती को जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने के अनुसार बहन व भाई के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज कर लिया गया है।