फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four trains canceled and routes of two changed, passengers in trouble

Maharajganj News: चार ट्रेन निरस्त तो दो का रूट बदला, मुश्किल में यात्री

Fri, 15 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four trains canceled and routes of two changed, passengers in trouble
फरेंदा। गोरखपुर-नौतनवा एवं गोंडा रेल खंड पर स्थिति आनंदनगर रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली नकहा-गोमतीनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त हैं। वहीं पनवेल एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस का रूट परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन आनंदनगर जक्शन से न होकर गोरखपुर की तरफ से चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों से विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्री परेशान हो रहे है।
विज्ञापन

गोमती नगर लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अन्य संशाधन का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि स्टेशन पर पूछताछ केंद्र नहीं है जिसके कारण ट्रेन के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाती है। नकहा क्षेत्र के सर्वजीत ने बताया कि ठंड के मौसम में ट्रेन की यात्रा सुरक्षित होता है। लखनऊ जाने के लिए ट्रेन निरस्त है। ठंड के मौसम में बस में यात्रा करना काफी परेशानी भरा हुआ रहता हैं। नईकोट के विनोद ने बताया कि कड़ाके की ठंड में गोरखपुर अक्सर आना जाना रहता है। ट्रेन के रूट परिवर्तन से काफी समस्या हो रही है। ट्रेन की यात्रा काफी सुखद भरा रहता हैं, साथ किराया भी कम लगता है। स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी तक यह समस्या बनी रहेगी। बाराबंकी में काम होने के कारण रूट डायवर्जन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed