{"_id":"69b868c26e5955d9830242d0","slug":"four-teak-trees-felled-without-permission-31-boats-of-wood-recovered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173488-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना अनुमति काटे चार सागौन के पेड़, 31 बोटा लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना अनुमति काटे चार सागौन के पेड़, 31 बोटा लकड़ी बरामद
विज्ञापन
मौके से 31 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद
सिंदुरिया। दक्षिणी चौक रेंज के ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी में सोमवार बिना वन विभाग की अनुमति के चार सागौन के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार शैलेश पटेल के खिलाफ वन विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है।
वन दरोगा नित्यानंद मौर्या को सोमवार को सूचना मिली कि चौक क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी गांव में अवैध तरीके से सागौन के पेड़ काटे जा रहे हैं। जांच में पाया कि शैलेश पटेल ने वन विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति लिए बिना ही इन चार पेड़ों को कटवा दिया तथा लकड़ी कटवाकर अपने घर के बगल में रखे थे।
वन दरोगा नित्यानंद मौर्या ने बताया कि सूचना पर मयफोर्स पहुंचकर 31 बोटा सागौन की लकड़ी मौके से बरामद कर जब्त कर लिया गया। शैलेश पटेल के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।