{"_id":"68960be63bf54421e70bf55f","slug":"four-players-selected-for-division-level-competition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-156756-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ी चयनित
Fri, 08 Aug 2025 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना सभागार में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों मो. आसिफ, अजय, रोहित सिंह और ज्योति का चयन किया। इन खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक और प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक मंडल में रियाज अली, राहुल राय, उत्सव शर्मा और कमलेश यादव शामिल थे, जिन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया को संपन्न किया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएसवीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रमोहन भट्ट ने की, जबकि संयोजक के रूप में कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव अजय श्रीवास्तव, आयोजन संयोजक व व्यायाम शिक्षक अभिषेक पांडेय, ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा मौजूद रहे। संवाद