फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four people injured in leopard attack, panic

तेंदुए के हमले से चार व्यक्ति घायल, दहशत

Thu, 03 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in leopard attack, panic
तेंदुए के हमले से चार व्यक्ति घायल, दहशत
विज्ञापन

महराजगंज/परतावल। क्षेत्र के छातीराम गांव के पश्चिमी टोला से सटे खेत में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तेंदुए के हमले से चार ग्रामीण घायल हो गए। वहीं तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में वन दरोगा भी आंशिक रूप से घायल हो गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए गोरखपुर एवं महराजगंज जिले की वन विभाग की टीम लगी हुई है। देर शाम तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका था। क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।
वन कर्मियों की टीम लोगों को खेत में न जाने की अपील कर रही है। खेत में पिंजरा लगाकर वन कर्मियों की टीम निगरानी कर रही है।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र नगर पंचायत परतावल के छातीराम पश्चिमी टोला के आबादी के सटे सरसों के खेत में निगरानी करने विन्द्रेश सिंह (45) निवासी छातीराम को तेंदुए ने घायल कर दिया। तेंदुआ पहले से ही खेत में छिपा हुआ था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने खेत में निगरानी कर रहे थे, तभी अचानक उनके सामने तेंदुआ आ गया। अभी वह कुछ समझ पाते, कि उन पर हमला कर दिया। पास के पुल पर बैठे कुछ युवाओं ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग निकला और एक गेहूं के खेत में छिप गया। घायल विंद्रेश को गांव के लोगों ने सीएचसी परतावल पहुंचाया। इसी बीच तेंदुआ नगर पंचायत परतावल के छातीराम के पश्चिम टोला बसवार सिवान में पहुंच गया। यहां तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर लहूलुहान कर दिया। घायलों की पहचान आबिद ग्राम बलुवा, रफ़ीक ग्राम बांसपार, मुलायम ग्राम छातीराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर श्यामदेउरवां पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ढूंढना शुरू किया। इस बीच तेंदुए ने वन दरोगा सत्य प्रकाश के उपर हमला कर दिया और तेजी से खेत में चला गया। वन विभाग व पुलिस विभाग तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। गोरखपुर एवं महराजगंज वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

कोट
दो जिलों की टीम लगी है। पिंजरा लगाया गया है। लोगों को बचाव के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। तेंदुआ जल्दी पकड़ लिया जाएगा। - पुष्प कुमार कांधना, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed