फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four-lane bypass to be built at a cost of Rs 1500 crore, to provide relief from traffic jams

Maharajganj News: 1500 करोड़ से बनेगा फोरलेन बाईपास, जाम से मिलेगी निजात

Tue, 23 Sep 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four-lane bypass to be built at a cost of Rs 1500 crore, to provide relief from traffic jams
सर्वे करते भूमि अध्याप्ति विभाग के कर्मी l 
महराजगंज। यातायात को सुगम बनाने और शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की ओर से बाईपास बनाया जाएगा। पिपरा बाबू गांव से एनएच-730 पर केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल तक फोरलेन बाईपास बनेगा। थ्री स्माल ए (3ए) के तहत गजट अधिसूचना जारी हो चुकी है, और सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना पर निर्माण और भूमि अधिग्रहण सहित 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह बाईपास महराजगंज-गोरखपुर मार्ग और बिहार-पडरौना रूट से पीलीभीत जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा, जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

महराजगंज शहर में बढ़ते यातायात और भारी वाहनों के आवागमन के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस समस्या से निपटने के लिए एनएचएआई ने पिपरा बाबू से केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल तक फोरलेन बाइपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। बाईपास पिपरा बाबू, संवरेगी, मुजहना खुर्द, सतभरिया, सिसवा बाबू, गोपालपुर, सवना, बांस पार बैजौली, गौनरिया बाबू, रुदलापुर, मठिया, बरवा विद्यापति, पिपरदेउरा, चौपररिया और महुअवा से होकर जाएगा। महराजगंज-फरेंदा मार्ग के पास केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल तक पहुंचेगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए प्रारंभिक गजट अधिसूचना (थ्री स्माल ए) जारी हो चुका है। वर्तमान में सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें मार्ग का निर्धारण, प्रभावित क्षेत्रों का आकलन और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शामिल है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि शहर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। यह बाइपास बनने से न केवल जाम से राहत मिलेगी, बल्कि समय और ईंधन भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed