{"_id":"63654b9731f7c64a172df95d","slug":"four-including-an-indian-arrested-with-drugs-maharajganj-news-gkp456175370","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के साथ एक भारतीय सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स के साथ एक भारतीय सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल के रूपनदेही जिले की पुलिस ने चार लोगों को अवैध ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एक अभियान के तहत अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार लोगों में एक भारतीय समेत तीन नेपाली नागरिक हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
रूपनदेही पुलिस उपाधीक्षक श्यामू आर्यल ने बताया कि तुलसी लोध, शनिकुमार मिश्र निवासी रूपनदेही सम्मरिमाई सात, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। जिन्हें भंसार चौक मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका के पास मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी स्थान पर भारत के सिद्धार्थनगर जिला निवासी पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से नशे में प्रयोग होने वाली दवा बरामद हुई। इसी तरह कपिलवस्तु के मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका निवासी अल्ताप हुसैन को लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका 6 तेनुहवा से मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से 53.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद