फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four huts ashes in Chetra nursery

Maharajganj News: चूल्हे की चिंगारी से वनग्राम चेतरा नर्सरी में चार झोपड़ियां राख

Sun, 18 Jun 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Four huts ashes in Chetra nursery
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, कडी़ मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के वनग्राम चेतरा नर्सरी में शनिवार की दोपहर चूल्हे से लगी आग से चार आवासीय झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, नकदी व अन्य जरूरी सामान जल गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। इससे ग्रामीण अक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वनग्राम चेतरा नर्सरी गांव में दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आने से शंकर, धर्मेंद्र, श्यामसुंदर व रवींद्र की आवासीय झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की लपटें देखकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि अग्निपीड़ितों को भोजन के लिए गांव के कोटेदार से गेहूं व चावल तत्काल उपलब्ध करा दिया गया है। लेखपाल आशीष चौबे ने बताया कि आग से नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन


...
ग्रामीणों ने गांव को बचा लिया
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के वनग्राम चेतरा नर्सरी में आग लगने के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। आग का उग्र रूप देखकर गांव में लोग सहम गए। एक घर में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में चार घरों को आगोश में ले लिया। अगल-बगल जंगल होने से ग्रामीण भयभीत हो गए। लोगों ने पंपिंग सेट और नल से पानी निकाल आग पर काबू पाया। रमेश, रामकेवल, संतोष, दीपक, पप्पू, अजय ने बताया कि ग्रामीणों ने सूझबुझ नहीं दिखाया होता तो आग और उग्र रूप ले सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed