फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four friends died in road accident near Nichlaul in Maharajganj while on their way to party with bike

UP: खुशियों के सफर का दर्दनाक अंत, पार्टी के लिए बाइक से निकले चार दोस्त की थम गई जिंदगी: परिवारों में कोहराम

Tue, 18 Aug 2026 09:52 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 18 Aug 2026 09:52 PM IST
सार

महराजगंज में मंगलवार रात जन्मदिन मनाने निकले चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। चारों बाइक से निचलौल आ रहे थे, तभी दमकी गांव के सामने हाईवे पर हादसा हो गया।

विज्ञापन
Four friends died in road accident near Nichlaul in Maharajganj while on their way to party with bike
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

महराजगंज जिले में साथी का जन्मदिन मनाने निचलौल जा रहे बाइक सवार चार युवकों को मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल-गोरखपुर हाईवे पर दमकी गांव के पास हुआ। टक्कर में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस चारों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही चारों के घरों में हाहाकार मच गया।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र के पचमा गांव निवासी रामकयास के 22 वर्षीय पुत्र सन्नी का मंगलवार को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए उसके खानदान के ही संतोष के पुत्र 20 वर्षीय विवेक और 18 वर्षीय शिव व व्यास के 19 वर्षीय पुत्र किशन उसके साथ बाइक से निचलौल के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे चारों बाइक सवार अपने घर से करीब पांच किलोमीटर दूर निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल-गोरखपुर हाईवे पर दमकी गांव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान डंपर सड़क किनारे एक गड्ढे में चला गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायल युवकों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, सीओ निचलौल रविंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय और तहसीलदार अमित कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed