फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   four corona positive found

जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 08 Mar 2022 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
four corona positive found
महिला अस्पताल में कोविड टिका लगाती एएनएम।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 363 सैंपल जांच में भेजा गया। अब तक कोरोना के कुल 14,818 केस सामने आ चुके हैं। 14,668 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से मरने वालो की संख्या 146 है। अब तक 10,89,024 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के उपाय करना बहुत आवश्यक माना जाता है। बचाव के प्रति सतर्क रहे। संवाद
साढ़े पांच हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 5,654 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीका लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। महिला अस्पताल में सुबह नौ बजे लोग टीका लगवाने पहुंचे। भीड़ ज्यादा नहीं होने के कारण लोग आसानी से टीका लगवाकर चले गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, नौतनवां, घुघली, निचलौल में टीका लगाया गया। साथ ही दूसरी डोज समय से लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। केंद्र पर तैनात कर्मियों ने मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का सुझाव दिया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सभी लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। विभाग की ओर से टीम शत-प्रतिशत टीकाकरण के प्रयास में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed