फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four arrested, including the gang leader, under the Gangster Act.

Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट के गैंग सरगना समेत चार गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, including the gang leader, under the Gangster Act.
महराजगंज। जनपद में अपराध और संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित गैंग के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने रविवार को केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास छापा मारकर गैंग के सरगना जितेंद्र साहनी, निवासी मऊपाकड़, सलमान निवासी मऊपाकड़, अभिषेक श्रीवास्तव, निवासी शास्त्री नगर वार्ड संख्या-19 और अंगेश निवासी सक्सेना नगर, मऊपाकड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जितेंद्र साहनी गिरोह का सरगना है, जबकि अन्य तीन आरोपी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी और ये सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed