{"_id":"62174d25da0fcc5ba71e3271","slug":"former-union-minister-of-congress-party-and-former-deputy-cm-of-rajasthan-sachin-pilot-visit-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: महराजगंज में बोले सचिन पायलट, डबल इंजन की सरकार बढ़ा रही बेरोजगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: महराजगंज में बोले सचिन पायलट, डबल इंजन की सरकार बढ़ा रही बेरोजगारी
Thu, 24 Feb 2022 03:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Feb 2022 03:08 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेरोजगारी बढ़ा रही है। महंगाई चरम पर है, जनता परेशान है, लेकिन सरकार के पास महंगाई नियंत्रित करने के लिए कोई योजना नहीं है। यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो सबसे पहले पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस का दाम नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
महराजगंज में सचिन पायलट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले के सिसवा मुंशी चौराहे पर गुरुवार दोपहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चुनावी सभा की। इसके पहले उन्होंने रोड शो के जरिए जनता से संवाद भी किया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेरोजगारी बढ़ा रही है। महंगाई चरम पर है, जनता परेशान है, लेकिन सरकार के पास महंगाई नियंत्रित करने के लिए कोई योजना नहीं है। यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो सबसे पहले पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस का दाम नियंत्रित किया जाएगा जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।
विज्ञापन
किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, इनायत खां, नवीन त्रिपाठी, बलराम उपाध्याय, जैनुद्दीन खान, अमीरुद्दीन सिद्दीकी, जय चौधरी, आलम, असफाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं गोरखपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार शाम को गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किए।