फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former MLA inaugurated community and Anganwadi building

Maharajganj News: पूर्व विधायक ने किया सामुदायिक और आंगनबाड़़ी भवन का लोकार्पण

Sun, 04 Jan 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Former MLA inaugurated community and Anganwadi building
धानी बाजार। फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने शनिवार को विकास खंड धानी के ग्राम सभा नौसागर में कायाकल्प योजना के तहत निर्मित सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि इस भवन का उपयोग ग्रामीणों के कल्याण और विकास के लिए होगा। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन सरकारों ने गांव के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। जबकि मोदी और योगी के नेतृत्व में गांव विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने नौसागर में हाईटेक सामुदायिक भवन व आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए ग्राम प्रधान सहित ब्लॉक कर्मचारियों को बधाई देते हुए गांव के सर्वांगीण विकास के लिए शासन प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान सरिता देवी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहले पंचायत संबंधी कार्यों के लिए के लिए कोई सुविधा नहीं थी। सामुदायिक व आंगनबाड़ी भवन के बन जाने से ग्रामीणों की परेशानी खत्म हो जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव, ग्राम विकास अधिकारी धीरेन्द्र तिवारी, अमर सिंह, गुलाब चौरसिया, केशव मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed