{"_id":"661c07d3f198f9d9e4011175","slug":"former-heads-son-dies-after-being-hit-by-chaff-making-machine-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120067-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूसा बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूसा बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत
Sun, 14 Apr 2024 10:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
-12वीं का था छात्र, हादसे के बाद पूरे गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/खुटहां बाजार। भूसा बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवां के पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। वह 12वीं में पढ़ता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा के पूर्व प्रधान रमेश चंद यादव का 19 वर्षीय बेटा सत्यपाल यादव (अभय) अपनी कंबाइन के साथ शनिवार रात्रि करीब 11 बजे सतभरिया सिवान में मशीन से भूसा बना रहा था। मशीन में कुछ खड़खड़ाहट की आवाज आने पर उसे देखने के लिए गया। तभी भूसा बनाने वाली मशीन के हौज में गमछा फंसने से उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। अपने दो भाइयों में बड़ा था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सदर कोतवाल राहुल शुक्ल ने बताया तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पिता की मान लेता बात तो शायद नहीं होती अनहोनी
महराजगंज। जवान बेटे की मौत पर पिता रमेश फफक-फफक कर रो पड़े। बताया कि बेटे को मना किया था कि रात में भूसा बनाने वाली मशीन मत चलवाना, लेकिन बेटे ने मेरी बात नहीं मानी। पोते की मौत पर बूढ़ी दादी इंद्रावती रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं। बेटे की मौत पर दहाड़ मार कर रो रही मां अंजली बोली कि मेरा बेटा सबके सुख दुख में हमेशा शामिल होता था। उसको मना किया बेटा शनिवार को भूसा मशीन को कहीं मत लेकर जाओ मेरा मन कुछ ठीक नहीं है। बेटे ने जवाब दिया कि मां भाई और बहन को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के लिए बाहर भेजना है। मेहनत तो करनी पड़ेगी। बड़े भाई की मौत के बाद रतनपाल ने रोते हुए कहा कि भैया हमको हमेशा पढ़ाई में अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते थे। भाई की मौत पर छोटी बहन श्वेता बदहवास हो गई। कहने लगी अब मुझे कौन ट्यूशन पढ़ाएगा।