फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   forest guard post will be constructed

वनरक्षक चौकी का निर्माण कराएगा वन विभाग

Tue, 09 Jun 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
forest guard  post will be constructed
वनरक्षक चौकी का निर्माण कराएगा वन विभाग
विज्ञापन

- 11 लाख रुपये से होगा प्रत्येक चौकी का निर्माण
महराजगंज। प्राकृतिक संसाधनों, वनों व वन्यजीवों की उपलब्धता वाले सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए वन विभाग ने पहल प्रारंभ कर दी है। विभाग ने क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) के तहत प्रभाग के सभी सात रेंजों में वनरक्षक चौकी का निर्माण कराने संबंधी प्रस्ताव भेजा है। वनरक्षक चौकी के निर्माण पर कुल 77 लाख रुपये व्यय होंगे।

भारत-नेपाल सीमा व बिहार राज्य से सटे होने के कारण सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की सुरक्षा को लेकर व्यापक पहल की आवश्यकता है। सोहगीबरवां वन प्रभाग में जिले के पकड़ी, शिवपुर, दक्षिणी चौक, उत्तरी चौक, मधवलिया, निचलौल व लक्ष्मीपुर रेंज को शामिल किया गया है। आए दिन इन वन क्षेत्रों में अनैतिक गतिविधियों के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में सुरक्षातंत्र को मजबूत बनाने के लिए इन वन क्षेत्रों में वनरक्षक चौकी का निर्माण आवश्यक है। वनरक्षक चौकी के बन जाने से जहां वनरक्षक व कर्मी वहां मौजूद रहकर हालात पर नजर रखेंगे, वहीं वनों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रहेगी। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि सभी रेंजों में वनरक्षक चौकी के निर्माण को लेकर कैंपा योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मिलने के उपरांत कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed