फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Foreign raisins and toothpaste recovered from e-rickshaw

Maharajganj News: ई-रिक्शा से विदेशी किशमिश और टूथपेस्ट बरामद

Sun, 17 Aug 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Foreign raisins and toothpaste recovered from e-rickshaw
सोनौली। एसएसबी 22 वीं वाहिनी सोनौली ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ई-रिक्शा से नेपाल से लाई गई चाइनीज किशमिश और नेपाली टूथपेस्ट बरामद किया। एसएसबी जवानों ने चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब तीन बजे एसएसबी 22 वाहिनी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार पांडेय को सूचना मिली कि मंगल बाजार में नेपाल से तस्करी का सामान लाकर रखा गया है। उसे नौतनवा तक एक ई-रिक्शा पर लोड किया जा रहा है। सूचना पर बताए हुए स्थान पर एसएसबी जवानों की टीम पहुंच कर इंतजार करने लगी। कुछ समय बाद सोनौली मंडी की तरफ से जैसे ही ई-रिक्शा आता दिखाई दिया, तो जवानों ने उसे रोक लिया और जांच के दौरान 11 गत्ता किशमिश और 2736 पीस नेपाली टूथपेस्ट बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में चालक ने अपना नाम सलाहुद्दीन निवासी सोनौली बताया। उसने बताया नेपाली टूथपेस्ट कॅरियर के जरिये अवैध तरीके से नेपाल से भारत लाया जाता है, और पूरे सामान को सोनोली मंडी के पास इकट्ठा किया जाता है। इसे सुबह एक गाड़ी में लोड करके फरेंदा और कैंपियरगंज की दुकानों में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि माल सहित ई-रिक्शा सीज कर चालक सताहुद्दीन को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम नौतनवा को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed