फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   foreigen mater recovered in raids.

छापेमारी में विदेशी मटर और छुहाड़े बरामद

Tue, 03 Sep 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
foreigen mater recovered in raids.
नौतनवां में छापेमारी में बरामद मटर व छुहाड़े के साथ एसडीएम व नौतनवां पुलिस टीम। - फोटो : MAHARAJGANJ
पुलिस की छापेमारी में विदेशी मटर, छुहाड़े बरामद
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर मंगलवार की अलसुबह छापामारी कर भारी मात्रा विदेशी मटर, छुहाड़े तथा यूरिया की बोरियां बरामद की है। पुलिस ने बरामद सामानों को नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुरहवा खुर्द गांव में बेचन यादव, इन्दल यादव, राम बचन यादव तथा दयाराम यादव के घर में 119 बोरी मटर, 20 बोरी छुहाड़े तथा 6 बोरी यूरिया की बोरियां रखी गई है। पुलिस ने छापामारी की तो आरोपी भाग गए। उन्होंने बताया कि चार घरों से पुलिस ने अवैध रूप से रखे विदेशी मटर, छुहाड़े तथा यूरिया की बोरियां बरामद कर लिया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक की टीम ने की छापामारी
निचलौल। क्षेत्र के गांव जगदौर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सहायक आयुक्त औषधि गोरखपुर की टीम ने छापेमारी कर प्रतिबंधित औषधियों को जब्त कर लखनऊ भेज दिया। इस दौरान करीब 70 हजार रुपये की दवा सीज कर निचलौल थाने के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। जांच में दुकानदार लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद दुकान से दवाओं को जब्त कर दुकानदार प्रभाकर दुबे को साथ लेकर पूछताछ के लिए थाने में लाया गया। दवाओं के मिलान में कई औषधि संदिग्ध मिली, जिसे लैब में जांच के लिए भेजा गया है। बाकी औषधियों को फार्म 16 भरकर सीज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed