Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   For the first time, a sample assessment of children up to class five will be conducted in council schools.

Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों में पहली बार कक्षा पांच तक के बच्चों का होगा सैंपल आकलन

Sat, 14 Nov 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a sample assessment of children up to class five will be conducted in council schools.
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में अब कक्षा पांच तक के बच्चों की शैक्षिक दक्षता की परीक्षा होगी। पहली बार कक्षा एक और दो तक सीमित रहने वाले आकलन का दायरा बढ़ाकर कक्षा पांच तक किया गया है। फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में सैंपल आकलन कराया जाएगा। इसके जरिए बच्चों की निपुण लक्ष्य आधारित दक्षताओं को परखा जाएगा। इसके लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अपने विकासखंड के एक विद्यालय का चयन करेंगे। वहां कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया निपुण प्लस एप के माध्यम से पूरी होगी।
विज्ञापन

आकलन में बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न शामिल होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर एआरपी एप पर दर्ज करेंगे, जबकि वर्णनात्मक प्रश्नों के जवाब विद्यार्थी ए-फोर शीट पर लिखेंगे। एआरपी निर्धारित मानकों के आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की तस्वीर और प्रत्येक प्रश्न में मिले अंक एप पर अपलोड किए जाएंगे। आकलन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी एआरपी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आकलन के परिणाम के आधार पर निपुण विद्यालय और निपुण विकासखंड घोषित किए जाएंगे। बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का सैंपल आकलन पहली बार कराया जाएगा। इसकी तैयारियां निर्देशों के अनुसार की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed