{"_id":"659e91a5e3c36d5c43002824","slug":"follow-social-and-religious-responsibilities-sincerely-shiv-aggarwal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13562-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक व धार्मिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक करें पालन : शिव अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक व धार्मिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक करें पालन : शिव अग्रवाल
Wed, 10 Jan 2024 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। राजस्थान आदर्श सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट आनंदनगर ने कस्बे के अग्रवाल अतिथि भवन में श्री श्याम, राणी सती दादी व बालाजी के मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर मंदिर परिसर में बुधवार को बैठक हुई। जहां गर्भगृह व मूर्ति स्थापना को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद भजन-कीर्तन व भंडारे का भी आयोजन किया गया।
उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व संयोजक शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि मंदिर की छत लग गई है। जल्द गुंबद निर्माण, गर्भ गृह व मूर्ति स्थापना सहित अन्य कार्य शुरू होंगे। जब जीवन में पुण्य उदय होता है तो ऐसा अवसर मिलता है। सभी को अपने सामाजिक व धार्मिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। अध्यक्ष विनोद चोखानी ने कहा कि मंदिर केवल पूजा स्थान ही नही बल्कि परहित के लिए कुछ करने का संदेश देने वाला स्थान होता है। यही से परोपकार की भावना जागृत होती है। इस दौरान संजय टिबड़ेवाल, अनुज चोखानी, सोनू तुलस्यान, गोलू जैन, राजू शर्मा, अनुराधा टिबड़ेवाल, राजेश चोखानी, अजय चोखानी, महेश अग्रवाल, विनोद शर्मा, सूरज शर्मा व आभू अग्रवाल मौजूद रहे।