फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fodder of rotting animals outside the cow shelter site

गो आश्रय स्थल के बाहर सड़ रहा पशुओं की चारा

Mon, 24 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fodder of rotting animals outside the cow shelter site
गो आश्रय स्थल के बाहर सड़ रहा पशुओं की चारा
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। नगर के कोहड़वल मार्ग स्थित कृष्णानगर में गो आश्रय स्थल के बाहर खुले आसमान के नीचे गोवंशीय पशुओं की चारा बारिश में भीग गया। इसके चलते कई क्विंटल पशुओं की चारा सड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार पशुओं के चारा को सुरक्षित करने के लिए सुध नहीं ले रहे हैं। जिम्मेदार एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाकर पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं।
नगर निवासी सुनील कुमार उर्फ मुन्ना, सुनील अग्रहरी ,नियाज खान, प्रशांत चौहान, भोला वर्मा, दीपक वर्मा ने कहा कि गोवंशीय पशुओं के लिए सरकार के दावे चाहे हजार हों, लेकिन जिम्मेदार उसे मानने को तैयार नहीं है। नगर स्थित गो आश्रय के बाहर पशुओं का चारा बारिश में भीगकर सड़ रहा है। जबकि गो आश्रय के जिम्मेदार चैन की नींद सो रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि चारा सड़ने से पशुओं के लिए समस्या हो सकती है। सपा नेता शमशाद आलम ने आरोप लगाया कि गोवंशीय पशुओं की देखरेख के बहाने जिम्मेदार सरकारी रकम को बंदरबांट करने में लगे हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि गोआश्रय स्थल के बाहर पशुओं का चारा सड़ने की जानकारी मिली है। इस मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि पशुओं का चारा बारिश से भीग सड़ने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जानकारी लेकर उसे सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा। गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

दो कर्मचारियों के भरोसे 13 गोवंशीय पशु
गो आश्रय स्थल पर पशुओं की देखरेख के लिए दो कर्मचारी राधेश्याम गौंड़ और मुन्नी की तैनाती है। गोआश्रय पर तैनात राधेश्याम गौंड़ ने बताया कि गोआश्रय स्थल में 13 गोवंशीय पशु हैं। पशुओं के लिए सौ क्विंटल भूसा आश्रय स्थल पर मंगवाया गया था। करीब 90 क्विंटल भूसा गोआश्रय में सुरक्षित रखवा लिया गया। जबकि 10 क्विंटल भूसा बारह रह गया था, जो अचानक हुई बारिश में भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed