फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Flood in GHOGHI rever-Breakdown of Rohin Tatbandh

बाढ विशेष

Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Flood in GHOGHI rever-Breakdown of Rohin Tatbandh
घोघी नदी उफनाई, रोहिन का तटबंध टूटा, दर्जनों गांवों में आई बाढ़
विज्ञापन

महराजगंज/चौक बाजार/बृजमनगंज। जनपद में बाढ़ तबाही मचा रही है। इस कहर से बचाव के कार्य करने मेंलोग जुटे हैं। जिन क्षेत्रों में पानी कम हो गया है। वहां भी दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दूसरी ओर रविवार को जिले में बहनेवाली घोघी नदी उफान पर आ गई जिससे बृजमनगंज से होकर सहजनवां होते हुए लोटन मार्ग पर दो फुट पानी बह रहा है। इसी मार्ग से गांव रसोयवा को जाने वाली सड़क भी डूब गई है। इस गांव के अलावा मोहनगढ़, दीनापुर, ओरईपुर, शंकर, कठहवा, महुआ घाट आदि गांव पानी से घिर चुके हैं। इन सभी गांव से निकलने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में दो से तीन फुट पानी भरा है। उधर, रोहिन का तटबंध टूट जाने से दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
नौतनवां क्षेत्र के चकदह के मरचहवा टोले पर पानी कम हुआ तो घरों में गीला रेत भर गया है जिसे हटाने में लोग लगे हैं। वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बाढ़ के प्रभाव से लोग परेशान हैं। गांव मुख्य मार्ग से कट चुके हैं। पानी भरे होने के कारण आना जाना मुश्किल हो गया है। घोघी रविवार की शाम को उफान पर आने से क्षेत्र के गुजरौलिया, कठहवा, गंगाजोत, मदरहना, नौडिहवा, दौलपुर, पिपरहना, पिपरी, महुआघट, शिवपुर, बेलाशपुर, शीतलपुर, बनकटवा, गोसाइजोत, मोहनगढ़, लोढ़पुर, दीनापुर, लक्षनपुर, आलमचक, बेला शंकरपुर, सरदौनागढ़, मुड़ियारी, देउरवा, सेमरहवा, जिगिनिहा, खड़खोड़ी, खड़खोड़ा, राजपुर बुजुर्ग, केशौली, लब्दहा, मंगलपुर, डकही, अहिरौली आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर, रोहिन नदी का तटबंध पानी के तेज बहाव से दो सौ मीटर टूटने से जगपुर, खलिकगढ़, औरहवा, पिपरहवा, जोगिया, बैरियाहवा, जिगिनियहवा, मंगरहिया, गौहरपुर सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। क्षेत्रीय ग्रामीण रामबचन पासवान, राजेश मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, रामप्रसाद यादव, हरिलाल यादव, संतोष पासवान, हरिशंकर, राजकपूर, संतोष यादव, ध्रुवनारायण यादव आदि ने बताया कि लगातार हो रहे बरसात से रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने से जगपुर के करीब रोहिन नदी का बांध दो सौ मीटर से अधिक का कटान हो गया है। जिससे नदी का पानी दर्जनों गांवों में फैल चुका है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, बाघेला नाला के बाढ़ से तहसील क्षेत्र के गांव रेहरा, महुलानी, बेलभार, मनिकौरा, विषखोप, परसा, भरटोलिया,श्रीरामपुर, मोतीपुर कोमर,गंगवलिया, गंगापुर, करौता, चुड़िहारी, मनिकापुर,सेवतरी, परसा,शंकरपुर, सेखुआनी, बरमथान, नौडिहवा, महरी, घोड़हवा,लुठहवा, तरैनी, महुअवा, सवनहवां, पिपरहिया, घोड़हिया, जहरी, सगरहवां आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। चकदह गांव का मनिकापुर, बेलभार, परसहवा, बेलहिया, आजाद नगर, चकदह खास,जवहवा, घरोही टोला, महुलैना,शाहपुर, मरचहवा, घटवा आदि टोला बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए लंच पैकेट तैयार कर पुड़ी सब्जी वितरित हुआ है। रविवार को दोपहर बाद फिर रोहिन नदी का जल स्तर बढ़ा जिससे इससे लालपुर, परती तोला, मरचहवा, घटवा, जवहवा के लोग सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के उत्तरी पूर्वी दिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों से होकर बहने वाली गंडक नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती क्षेत्रों के गांव वासियों की चिंता बढ़ने लगी है। रामकेवल,बेलास, तूफानी,सुभाष का कहना है कि क्षेत्र के तमाम गांवों के संपर्क मार्ग तथा मुख्य मार्ग भी जलमग्न हो चुका है। गेडहवा गांव के बलुआ और बहीरा टोला के करीब डेढ़ सौ परिवार बाढ़ की कहर से जूझ रहे हैं। जिसके चलते लोग ऊंचे जगह पर बने बाढ़ शरणालय में शरण ले रखे है।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार खैरहवा दुबे गांव में महाव नाले का मटमैला पानी गांव में बहता रहा है। जुलाई माह में ग्रामीणों ने चंदा लगाकर कटानस्थल का किसी तरह मरम्मत करवाया। तभी आठ जुलाई व 13अगस्त को तटबंध टूट गया। गांव का संपर्क मार्ग काट गया है। पवन,नारद यादव,चन्द्रशेखर , सीताराम, पूणवासी, जीयन, भोला, लारी, गुलहसन,अब्दुल, बिक्रम, लौहर, कमलेश, राजनरायन आदि वर्तमान परेशानी बढ़ गई है। झरही, महाव व बघेला के उफान से नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर तेजी से कटान हो रहा है तथा मार्ग पर अभी भी एक फुट ऊपर पानी बह रहा है। पड़ियाताल के पास हो रहे कटान से पेट्रोल पंप की चहारदीवारी ध्वस्त हो गई है। क्षेत्र के मनिकापुर, बड़हरा, रमगढवा,सेमरहना, नेबुअहवा आदि गांवों में पानी कम हुआ है।
पनियरा प्रतिनिधि के मुताबिक रोहिन नदी में बढ़ रहे जलस्तर से ग्रामीण सहमे हैं। बड़हरा लाला अनंतपुर बांध पर सुचितपुर गांव के पास बंधे की स्थिति बहुत खराब है। लोगों ने कहा कि बंधे पर बालू व मिट्टी गिराकर दायित्व की इतिश्री कर दी गई है। इस समय बंधे में दरार पड़ गई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता फरहान खान ने बताया कि बंधे को सुरक्षित रखने के लगातार निगरानी की जा रही है। बंधे पर मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है। अगर कही बंधे पर रैनकट व रैटहोल दिखाई दे रहे उसमें मिट्टी भरवा जा रहा है।
फोटो नंबर 33
क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ठूठीबारी/बरगदवां। नौतनवां क्षेत्र के ग्राम सभा जिगिनिहवां लोहार टोला के पुरब चंदन नदी होकर बहती है। तटबंध टूटने से लोहार टोला, मल्लाह टोली, जिगिनिहवां,अहिरन टोला, सीहाभार, खैराटी, खैरहवां जंगल,रुदलापुर,ढुमठवां, कचरीअहवां आदि गांव में पानी भर गया और लोगों का सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। तीन दिन तक जब कोई अधिकारी ग्रामीणों का हाल जानने नहीं पहुंचा तो बेहाल ग्रामीण रविवार की दोपहर आक्रोशित होकर प्रदर्शन कर टूटे तटबंध की मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान अशोक विश्वकर्मा, रविन्द्र चौधरी, सोमनाथ विश्वकर्मा, सुरेश यादव, रामनाथ विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सीताराम सहानी, नारायन सहानी, विपिन यादव, कैलाश आदि मौजूद रहे।
फोटो 31
नाव की सुविधा मिलने से भरवलिया गांव के लोगों को राहत
ठूठीबारी। निचलौल तहसील क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित गांव बड़का भरवलिया के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले तीन दिनो से चंदन नदी के बाढ़ के पानी से पूरा गांव घिर गया था। गांव के संपर्क मार्ग पर कमर तक पानी बहाव है जिससे ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। दिन शनिवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने निकले निचलौल तहसीलदार अरविंद कुमार से गांव के ग्रामीणों अपनी दर्द बयां की तो उन्होंने रविवार को गांव में नाव मुहैया कराया। प्रधान बैजनाथ यादव, रवि प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नंदलाल जायसवाल, मनोज जायसवाल, सुरेश यादव, रामचंद्र खरवार आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग तक पहुंचने में अब आसानी हो गई है।
फोटो नंबर 1
बांस- बल्ली का बना पुल
महराजगंज। नेपाल राष्ट्र से भारत में बहने वाली सभी नदियां इस समय लगातार बारिश के कारण उफान पर हैं। सोहगीबरवां के मुंजा टोला को अन्य गांवों से जोड़ने वाली पुलिया भी टूटकर बह गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बांस- बल्ली से अस्थाई पुल बनाया है। सुंदर,वृंदावन,रामसमुझ,लालू का कहना है कि आने जाने में परेशानी हो रही है।
फोटो नंबर 5
अस्पताल परिसर में जलभराव से परेशानी
घुघली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मरीजों के साथ तिमारदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद राकेश जयसवाल ने कहा कि अस्पताल परिसर में जलभराव को दूर करने की कोई व्यवस्था नहीं है। डॉ. राजेश सिंह, शत्रुघ्न ने कहा कि बरसात में अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है। एंबुलेंस भी जलभराव के बीच खड़ी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि परिसर में जल भराव होने के कारण थोड़ी समस्या हो रही है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है। संवाद
विधायक ने किया बेलसर रिगौली बंधे का किया निरीक्षण
धानी बाजार। फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने उपजिलाधिकारी फरेन्दा अभय कुमार गुप्ता, तहसीलदार वाचस्पति सिंह, कानूनगो लेखपाल व संबंधित जे.ई के साथ धानी क्षेत्र के बेलसर रिगौली बंधे का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने संवेदनशील स्थानो को ठीक कराने साथ ही रेन कट व रैट होल को ठीक कराने का निर्देश दिया। विधायक ने गांवो में नाव की व्यवस्था उपलब्ध कराने और राशन व आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दिशा निर्देश उपजिलाधिकारी फरेंदा को दिया।

जगपुर गांव में पहुंचे सदर विधायक
महराजगंज। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सदर विधान सभा क्षेत्र के जगपुर गांव का निरीक्षण किया। जगपुर में रोहिन नदी की धार ने बांध को नुकसान पहुंचाया है। विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। गांव वालों ने बताया कि गांव के पास बांध में रिसाव होने के कारण बांध टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed