{"_id":"65ce491969bba298c00ff535","slug":"five-year-old-innocent-raped-accused-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115900-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 15 Feb 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के एक वार्ड से बृहस्पतिवार को हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पांच वर्षीय बच्ची पड़ोस के ही एक दुकान पर खरीदारी करने गई थी। इसी बीच एक 13 वर्षीय बालक ने बच्ची को घर के पीछे तालाब पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस बच्ची के मां की शिकायत पर बालक के खिलाफ केस दर्ज कर पकड़ लिया है।
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि शाम करीब पांच बजे पांच वर्षीय लड़की पड़ोस में ही एक दुकान पर टॉफी खरीदने करने गई थी। उसी दौरान दुकान के सामने रहने वाले एक आरोपी बालक ने लड़की को पहले बहलाकर अपने घर के पीछे तालाब पर ले गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची। बच्ची काफी डरी है। प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि बालक पकड़ लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपित को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।