{"_id":"646d0826bf4ce9655906fd44","slug":"five-villages-including-sohgibarwan-will-be-lit-maharajganj-news-c-7-1-178569-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जगमग होंगे सोहगीबरवां समेत पांच गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जगमग होंगे सोहगीबरवां समेत पांच गांव
Wed, 24 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
2560 लाइट लगने से दूर होगी लंबे समय से आ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सुदूरवर्ती गांव सोहगीबरवां समेत पांच गांवों में अंधियारा मिटाने के लिए सोलर पावर पैक लगाए जाएंगे। नेडा की ओर से 2560 सोलर पैक लगाने से ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। वहीं गांव भी विकास के बिंदु पर संतृप्त नजर आएगा।
निचलौल ब्लॉक के ग्राम सोहगीबरवां को जिले का टापू कहा जाता है। क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से यह न सिर्फ काफी दूर है, बल्कि इसके आसपास कुशीनगर जिका व बिहार की सीमा है। यहां पहुंचने के लिए दो मार्ग हैं। निचलौल की तरफ से गंडक नदी मेें चलने वाली नाव के सहारे वहां पहुंचने की व्यवस्था है। दूसरी तरफ सड़क मार्ग से जाने वालों को कुशीनगर व बिहार सीमा से होकर वहां जाना पड़ता है।
ऐसे में विकास से जुड़ी बड़ी संख्या में योजनाएं वहां चाहकर भी नहीं पहुंच पाती हैं। वहां के लोगों को विकास संबंधी योजनाओं के लाभ के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गांव के साथ ही आसपास के गांवों की मुश्किलों को दूर करने के उद्देश्य से यहां सोलर पावर पैक लगेगा।
विज्ञापन
नेडा की ओर से ग्राम सोहगीबरवां में 1591, मटियरवां में 163, शिकारपुर में 300, भोथहा में 76 व पिपरासी मेें 430 सोलर पावर पैक लगाने की योजना है। सोलर पावर पैक 200 वाट की क्षमता वाला होगा। प्रत्येक सोलर पावर पैक की कीमत 47,427 रुपये है। इसे लगाने पर 12 करोड़ 14 लाख रपये खर्च होंगे।
...
कोट
सोहगीबरवां समेत पांच गांवों में पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए 2591 सोलर पावर पैक लगाने की योजना है। धन मिलते ही इसके लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-अनिरुद्ध दूबे, परियोजना निदेशक नेडा