फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five students were joint toppers in intermediate, while Nidhi topped the district in high school.

Maharajganj News:इंटर में पांच विद्यार्थी संयुक्त टाॅपर, तो हाईस्कूल में निधि ने किया जिला टाॅप

Sun, 21 Apr 2024 08:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
Five students were joint toppers in intermediate, while Nidhi topped the district in high school.
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala

 शनिवार को घोषित इंटर व हाईस्कूल के परीक्षाफल में इंटरमीडिएट में जहां 96.60 प्रतिशत अंक से संयुक्त पांच टाॅपरों का दबदबा दिखा। वहीं हाईस्कूल में इकलौती निधि यादव जिले की टाॅपर 96.83 प्रतिशत अंक के साथ रहीं।

विज्ञापन


घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार हाईस्कूल में संयुक्त टाॅपरों का स्थान नहीं दिखा, लेकिन इंटरमीडिएट में इसका खासा असर दिखा। इंटरमीडिएट में गोल्डी यादव, मुस्कान कुशवाहा, पिहू जायसवाल, नेहा चौधरी और धनंजय कुशवाहा ने एक साथ 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टाॅपर के स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर 96.40 प्रतिशत अंक के साथ अनुप्रिया चौधरी, आंचल कुशवाहा, मजीदुन और संजना कसौधन का नाम शामिल रहा। तीसरे पायदान पर मोहम्मद सरफराज निजामी 96.20 प्रतिशत अंक के साथ बने। चौथे और पांचवें स्थान पर भी संयुक्त विद्यार्थी ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल में जिले के पहले स्थान पर निधि यादव, दूसरे स्थान पर खुशी रौनियार, गुलस्फा फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे स्थान पर विकास गोस्वामी 96 प्रतिशत और पांचवें स्थान पर अंकिता ओझा रहीं। हाईस्कूल में छठवें नंबर संयुक्त परिणाम शिवम यादव, आदर्श जायसवाल, आयुष श्रीवास्तव रहे।


शिक्षा विभाग के जानकार कहते हैं हाईस्कूल में संयुक्त परिणाम इस बार कम है। यह बच्चों की मेहनत का परिचायक है। इंटर में कई संयुक्त परिणाम दिख रहे हैं। पिछली बार ऐसी स्थिति हाईस्कूल में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed