फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five roads will be pothole free, road will be easy

Maharajganj News: गड्ढा मुक्त होंगी पांच सड़कें, राह होगी आसान

Fri, 09 Aug 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Five roads will be pothole free, road will be easy
महादेव से पकड़िया बिशुनपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील।
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही पांच सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। लोक निर्माण विभाग ने पांच सड़कों की मरम्मत के लिए 1.97 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। 30 से अधिक गांवों के करीब दो लाख की आबादी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत नाबार्ड वित्त पोषित (आरआईडीएफ) की ओर से पनियरा में जर्दी संपर्क मार्ग दुबिअहवा होते हुए रामनगर, नौतनवा में महेशपुर मेहदिया से बड़हरा विशंभरपुर जन संपर्क मार्ग, नौतनवा में कचहरिया से सीहाभार जनसंपर्क मार्ग की दशा ठीक नहीं है। इन सड़कों से आने-जाने में समस्या होती है। सबसे अधिक समस्या रात में होती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत हो जाएगी तो सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं नौतनवा में बैरवा भरपुरवा से बनकटा जनसंपर्क मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव है। इस रूट पर करीब 20 से 25 गांव जुड़े हैं। सड़क जगह-जगह गड्ढायुक्त हो गई है। क्षेत्र के मुनेश कहते हैं कि खराब सड़क से आने-जाने से कमर में दर्द की शिकायत होने लगी है। अगर यह सड़क आने वाले दिनों में ठीक हो जाएगी तो समस्या नहीं होगी। फरेंदा में परासखाड़ मार्ग से पिपरहवा संपर्क मार्ग तक नव निर्माण होगा। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। आए दिन ग्रामीण या राहगीर सड़क में बने गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय गुप्ता ने बताया कि बांकी माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहा था। अचानक गड्ढे में बाइक लेकर गिर गया, गनीमत था कि हल्की चोटें लगी थीं।

जिले में पांच सड़कों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए फाइल भेजा गया है। सड़क बनाने के लिए धन स्वीकृति होते हुए निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ कराया जाएगा।
-ई देवेन्द्र मणि, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed