{"_id":"67fa864d76d0ca552c0ad611","slug":"five-people-were-cheated-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-146756-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से पांच लाख की ठगी
Sat, 12 Apr 2025 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 12 Apr 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। कुवैत भेजने के नाम पर एक युवक ने पांच लोगों से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहदोडाड़ निवासी संदीप चंद्र ने पनियरा थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर महराजगंज जिले के ग्राम पंचायत चंदनचापी निवासी बबलू यादव पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। इसके अलावा विशाल मद्धेशिया निवासी पनियरा, प्रदुम्मन निवासी नेवासपोखर, चंद्रजीत निवासी फरेंदा व कृष्ण कुमार यादव निवासी सहदोडाड़़ा ने सउदी जाने के लिए रकम दिया है।
दिसंबर 2024 में दो किस्तों में 584000 रुपये विदेश भेजने के नाम पर दिया गया था। रकम देने के बाद भी यह लोग सउदी नहीं जा सके। बेरोजगार युवक उससे रकम मांग रहे थे तो समय देता रहा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी रकम नहीं दी। करीब एक माह पहले उसने रकम देने से इंकार कर दिया। इतना नहीं जानमाल की धमकी भी दे रहा है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार आरोपी बबलू निवासी चंदनचाफी पर केस दर्ज हुआ है। संवाद