फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five people, including two women, were injured in a scuffle over sitting on a bridge.

Maharajganj News: पुल पर बैठने को लेकर मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच घायल

Sat, 18 Apr 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Five people, including two women, were injured in a scuffle over sitting on a bridge.
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में पुल पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरपाती टोला सेमरहना निवासी अफसाना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे गांव के ही कमरुद्दीन, जमालुद्दीन, महबूब व खैतून से पुल पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में आरोपी गाली-गलौज देने लगे। आरोप है कि मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान अफसाना, नसरुद्दीन, आशिया, जैतून व मुसाफिर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed