{"_id":"64096cb7b0242344cd084d13","slug":"five-live-cartridges-including-a-pistol-found-on-side-of-road-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क के किनारे एक असलहा सहित पांच जिंदा कारतूस बरामद, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क के किनारे एक असलहा सहित पांच जिंदा कारतूस बरामद, मचा हड़कंप
Thu, 09 Mar 2023 10:50 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बरगदवां।
संवाद न्यूज एजेंसी बरगदवां।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:50 AM IST
सार
पुलिस ने बरामद स्थान से एक किलोमीटर परिधि के क्षेत्र को गहनता से छानबीन की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष बरगदवा पुरुषोत्तम राव का कहना है कि उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराने के साथ असलहे की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
महराजगंज में सड़क के किनारे मिली बंदूक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग के पड़ियाताल मंदिर से पहले एक पुलिया के किनारे बुधवार की सुबह एक असलहा (सिंगल बैरल बंदूक) सहित पांच जिंदा कारतूस मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। असलहा देख काफी संख्या में राहगीरों का भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने असलहे को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
असलहा मिलने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। असलहा व कारतूस जिस प्रकार से सड़क के किनारे रखा गया था, उससे यह प्रतीत होता है कि किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद स्थान से एक किलोमीटर परिधि के क्षेत्र को गहनता से छानबीन की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष बरगदवा पुरुषोत्तम राव का कहना है कि उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराने के साथ असलहे की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन