फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five bodies washed into Kushinagar by floods handed over to Nepal Police.

Maharajganj News: बाढ़ में बहकर कुशीनगर आए पांच शवों को नेपाल पुलिस को सौंपा

Wed, 02 Sep 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five bodies washed into Kushinagar by floods handed over to Nepal Police.
गंडक नदी में दो बरवापट्टी और तीन शव खड्डा थाना क्षेत्र में मिले
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से गंडक नदी में बहकर भारत के कुशीनगर जिले तक आए पांच शवों को मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शवों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के कारण ये शव नदी के तेज बहाव में बहते हुए भारत की सीमा में पहुंच गए थे। इनमें दो शव कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र से जबकि तीन शव खड्डा थाना क्षेत्र में गंडक नदी से बरामद किए गए थे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे कुशीनगर प्रशासन की टीम उपजिलाधिकारी विवेकशील यादव, तहसीलदार देवेन्द्र यादव और तहसीलदार संदीप यादव के नेतृत्व में शवों को लेकर सोनौली पहुंचे।
विज्ञापन

आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी पांचों शव नेपाल पुलिस के बेलहिया पुलिस इंचार्ज उपनिरीक्षक हरीराम दांगी को सौंप दिए गए। इसके बाद नेपाल पुलिस शवों को शववाहनों में रखकर बुटवल के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सोनौली चौकी प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed