फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five arrested with 147 fake Indian notes of Rs 500

Maharajganj News: 500 के 147 नकली भारतीय नोटों के साथ पांच गिरफ्तार

Sun, 07 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Five arrested with 147 fake Indian notes of Rs 500
सोनौली। नेपाल पुलिस ने कंचनपुर में 500 रुपये के 147 नकली भारतीय नोटों के साथ तीन भारतीय युवकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी नेपाली नागरिक हैं। पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात में नेपाल पुलिस को एक सूचना मिली की भारतीय वाहन से नकली भारतीय नोट लाए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची, पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर के प्रवक्ता, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सागर बोहरा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दो नेपाली और तीन भारतीय नागरिक हैं। गिरफ्तार लोगों में सौगत बहादुर सिंह (32) और चंद्र बोहरा (24) कंचनपुर स्थित शुक्लाफांटा में बंसाह के निवासी हैं। कुलदीप चतुर्वेदी (25) बरेली के ग्राम तसीलमीगंज, अमित यादव (20) फतेतगंज और हिमांशु शर्मा (24) उत्तराखंड स्थित उदमसिंहनगर के निवासी हैं। बताया गया कि क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय झलारी की एक टीम को सूचना मिली थी कि गाड़ी में नकली नोट हैं। जोनापुर के शुक्लाफांटा नगर पालिका-3 स्थित नेपाल सेना की रणसिंह सुरक्षा चौकी के जवानों ने गाड़ी को रोककर जांच की तो नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed