फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fitness, registration and tax services are also available online.

Maharajganj News: फिटनेस, रजिस्ट्रेशन व टैक्स सेवा भी ऑनलाइन

Tue, 28 Apr 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fitness, registration and tax services are also available online.
सारथी पोर्टल पर एक मई से परमिट की सहूलियत
विज्ञापन

महराजगंज। एक मई से एआरटीओ कार्यालय की तरफ से परमिट, टैक्स, फिटनेस व रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन मिलेंगी। विभाग ने सारथी पोर्टल पर यह सुविधाएं जोड़ी हैं। नियमावली संशोधन के बाद ऑनलाइन मिलने वाली सहूलियत से एआरटीओ दफ्तर में चक्कर लगाने की मजबूरी खत्म हो जाएगी। साथ ही साथ ऑनलाइन प्रक्रिया में समय कम लगेगा और तय फीस में प्रक्रिया पूरी होने से लोगों को अतिरिक्त धन खर्च करने से निजात मिलेगी।
एआरटीओ कार्यालय की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) में जन्मतिथि सुधार से लेकर पुराने वाहन का नंबर नए वाहन में ट्रांसफर कराने और परमिट के अस्थायी उपयोग बंद करने तक की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग के नए संशोधित नियम लागू होने से यह सहूलियत बढ़ी है। सारथी और वाहन पोर्टल के जरिये यह सेवाएं आसान, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि मोटरयान नियमावली, 1998 में संशोधन से अब ड्राइविंग लाइसेंस में जन्मतिथि सुधार, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर को नए वाहन में ट्रांसफर (पोर्ट) करने और परमिट के अस्थायी गैर-उपयोग जैसी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन होंगी।
विज्ञापन

यह प्रमाणपत्र जरूरी
उक्त ऑनलाइन सहूलियत के लिए कुछ प्रपत्रों को अनिवार्य किया गया है। इसमें हाईस्कूल प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जारी प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही वाहन मालिक अपने पुराने वाहन का नंबर नए वाहन में एक वर्ष के भीतर ट्रांसफर करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मोटर यान अधिनियम में हुए संशोधन से कुछ नई सुविधाएं एक मई से ऑनलाइन कर दी जाएंगी। इससे पारदर्शिता में इजाफा होगा। साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed