{"_id":"65e3416fe75c94c27a072ec5","slug":"first-of-all-you-have-to-remove-hesitation-from-within-yourself-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-116961-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सबसे पहले खुद के भीतर से संकोच को दूर करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सबसे पहले खुद के भीतर से संकोच को दूर करना होगा
Sat, 02 Mar 2024 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेहतर ढंग से काम करना है, तो सबसे पहले खुद के भीतर से संकोच को दूर करना होगा। इसके बाद निसंकोच बेहतर कार्य कर सकेंगे। टीकाकरण के फायदे और संभावित प्रतिकूल प्रभाव के बारे में भी जानकारी जरूरी है। टीकाकरण के दौरान शिशु की माताओं को फायदे और संभावित परेशानियों से जरूरत अवगत कराएं। साथ ही उपचार से संबंधित संपूर्ण जानकारियां दें।
ये बातें एसीएमओ डॉ. राकेश ने सदर सीएचसी सभागार में आयोजित एएनएम प्रशिक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों को नियमित टीका लगाया जाता है। टीकाकरण से पोलियो, हेपेटाइटिस, इंसेफेलाइटिस, डिप्थीरिया, खसरा और टिटनेस जैसी 12 गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।बीसीजी जन्म के 24 घंटे के भीतर लगता है। जबकि अन्य टीके क्रमवार लगाए जाते हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों को निशुल्क टीकाकरण किया जाता है। इससे उनको डिप्थीरिया, टेटनस, काली खांसी, टीबी व खसरा, गलसुआ, रूबैला, निमोनिया, रोटावायरस, चिकनपॉक्स आदि गंभीर बीमारियों का सुरक्षा कवच मिल जाता है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने 11 टीकाकरण के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 25 एएनएम को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही मौजूद रहे।