{"_id":"651b16843a77cc7d5a04a8c4","slug":"first-became-friends-with-akrams-sister-then-got-acquainted-with-his-brother-got-trapped-in-the-net-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6939-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहले अकरम की बहन से हुई दोस्ती फिर भाई से पहचान, जाल में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहले अकरम की बहन से हुई दोस्ती फिर भाई से पहचान, जाल में फंसी
विज्ञापन
-जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की बढ़ी मुश्किल, नोटिस का भी नहीं पहुंचा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दुष्कर्म, हत्या, मारपीट, छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की कथनी करनी एक-एक कर सामने आ रही है। पहले तो उसने किराए पर कमरा देकर युवती से दुष्कर्म किया। उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ की। मामला आगे बढ़ा तो उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा। अब नया मामला झांसी से जुड़ा है। युवती का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आने पर केस दर्ज हुआ। झांसी की रहने वाली प्रीति को अकरम की बहन मिली। उसने ही अपने भाई से जान पहचान कराई इसके बाद वह उसके झांसे में आ गई।
बीते दिनों में झांसी की रहने वाली प्रीती की तहरीर पर धर्म परिवर्तन कराने का केस पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा व अकरम पर दर्ज हुआ है। शुरुआत में हुआ यह कि प्रीती की मुलाकात अकरम की बहन से हुई थी। उससे नजदीकियां बढ़ीं तो अकरम से संपर्क हुआ। इसके बाद तो पूरा खेल हो गया। धर्मांतरण के खेल में सबसे अहम किरदार पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा का रहा। नया केस दर्ज होने के बाद ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग कह रहे हैं कि पूर्व भाजपा नेता की करतूतें धीरे-धीरे बाहर आ रही हैं। गुजरे वक्त में हमेशा सत्ता के करीब रहने वाले राही मासूम रजा ने ऐसे न जाने कितने कारनामों को अंजाम दिया होगा, जिसे कोई नहीं जान रहा है।
किराए पर कमरा देकर युवती से दुष्कर्म की कहानी तो जगजाहिर हो चुकी है। लोगों ने कहा कि जेल जाने के बाद भी मुसीबत उसका पीछा नहीं छोड़ रही है। धर्मांतरण कराने का केस दर्ज कराने वाली प्रीती से दूरभाष पर संपर्क कर बात करने की कोशिश की गई तो उसने बताया कि जो होना था, वह हो गया, इस प्रकरण में मुझे कुछ नहीं कहना है। यह आपसी मामला है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि पूर्व भाजपा नेता ने जिस जमीन पर घर बनवाकर किराए पर लोगों को दे रखा था, वह जमीन ही दूसरे के नाम पर है। उसके असली मालिक को इसकी जानकारी हो चुकी है, लेकिन वह लोग अभी नहीं आ रहे हैं। उधर प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया था, लेकिन उसका जवाब नहीं मिला है। ऐसे में घर पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया भी अधर में है। नोटिस के जवाब के बाद भी कुछ कार्रवाई आगे बढ़ सकती है। पूर्व भाजपा नेता को करीब से जानने वाले कहते हैं कि राही मासूम हमेशा सत्ता के करीब रहकर अपनी गतिविधियों को अंजाम देता था। चाहे कोतवाली में मामले को सुलझाने के लिए पैरवी की बात हो या अन्य कहीं काम कराने के लिए बात कराना हो, सभी जगहों पर उसकी मजबूत पकड़ थी। मजबूत पकड़ का नमूना भी इस प्रकरण में दिख चुका है।
यही वजह रहा की कोतवाली में उससे पूछताछ के बाद जब छोड़ दिया था। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस को पसीना आने लगा। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।