{"_id":"5d6eadbb8ebc3e93dd48da81","slug":"firing-at-the-police-maharajganj-news-gkp320166320","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
पशु तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, गिरफ्तार
फरेंदा। पशुओं को धानी से बिहार लेकर जा रही गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर तीन पशुओं सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
एसओ फरेंदा आशुतोष सिंह ने बताया कि सोमवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर की पिकअप पर तीन पशुओं को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए धानी से तस्कर फरेंदा की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने राजमार्ग पर धानी ढाले के पास बेरिकेडिंग कर गाड़ियों की तलाशी शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में एक पिकअप आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे टार्च की रोशनी के इशारे से रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। संदिग्ध गाड़ी कैम्पियरगंज की ओर मुड़ गई। इसके बाद पुलिस ने पीछा शुरू किया। पुलिस ने जंगल में ओवरटेक किया तो गाड़ी धीमी पड़ी तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने खुद को बचा लिया। पिकअप रुकते ही उसमें बैठे दो लोग अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग गए। चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ भोला निवासी सेमरा हरदो टोला कचनार थाना कुबेरस्थान जिला कुशीनगर के रूप में की गई। उसके पास से 315 बोर का कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में फरार आरोपियों की पहचान जिबरन अंसारी निवासी शिवपुर बाजार कुबेरस्थान कुशीनगर व तासु सिद्धकी निवासी झिनकौर थाना तुर्कपटटी कुशीनगर के रूप में हुई है। आरोपी ने खुलासा किया है कि आरोपी पशुओं को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे थे। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी राजेंद्र प्रसाद व दोनों फरार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।