फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire reached railway track, Satyagraha and Darbhanga Express stopped for an hour in Maharajganj

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग, घंटे भर रुकी रही सत्याग्रह व दरभंगा एक्सप्रेस

Tue, 23 Apr 2024 06:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Apr 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Fire reached railway track, Satyagraha and Darbhanga Express stopped for an hour in Maharajganj
मंगलपुर पटखौली गांव के पास रेलवे ट्रेक के पास लगने के दौरान खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्राम सभा मंगलपुर पटखौली सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को ग्रामीणों ने गेहूं के डंठल में आग लगा दी। तेज हवा के चलते आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। एक घंटे तक रेल ट्रैक पर सत्याग्रह एक्सप्रेस रूकी रही। आग बुझाने के बाद ट्रेन रवाना हुई। इससे राहगीरों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

Fire reached railway track, Satyagraha and Darbhanga Express stopped for an hour in Maharajganj
मंगलपुर पटखौली गांव के पास रेलवे ट्रेक के पास लगी आग - फोटो : अमर उजाला
प्रधान भरथ शुक्ल ने बताया कि प्रशासन को इस पर अंकुश लगाना चाहिए की ग्रामीण डंठल न जलाएं। पेट्रोल पंप के मालिक सोनू खरवार ने बताया कि डंठल जलने से रेलवे ट्रैक के किनारे तक आग आ गई थी। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सत्याग्रह 11:30 बजे से 12:20 बजे तक रूकी रही।

आग बुझने के बाद रवाना हुई। इसी तरह से दरभंगा एक्सप्रेस भी करीब 20 मिनट रूकी रही। स्टेशन अधीक्षक संतकुमार ने बताया कि ट्रैक के किनारे आग पहुंचने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन रोकी गई थी। आग बुझने के बाद रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed