फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire personnel paid tribute

अग्निशमन कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 14 Apr 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Fire personnel paid tribute
अग्निशमन कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना के कारण उत्पन्न हुए हालात के बीच जिले के अग्निशमन कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर सभी ने 14 अप्रैल 1944 में मुंबई के बंदरगाह पर मारे गए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी तथा समाज को आग से बचाने के लिए जागरुक करने का संकल्प लिया।

विभागीय जिम्मेदारों व कर्मियों ने सर्वप्रथम पहले बारी-बारी से मारे गए सभी कर्मियों को दो मिनट का मौन रख व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया। कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि मुंबई में 14 अप्रैल 1944 को फोर्ट स्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने से 66 अग्निशमन कर्मियों की मौत हो गई थी, तभी से इस दिवस पर उन्हें याद किया जाता है। उनके दायित्वों व कर्तव्यों से हम सभी को प्रेरणा लेेते हुए कार्य करना चाहिए। इस दौरान लीडिंग फायरमैन ओमप्रकाश यादव, चालक अभिमन्यु शाही, रमाशंकर शर्मा, फायरमैन अशोक पंडित, रामकरन प्रसाद आदि कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed