फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire breaks out in leaf plate factory due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से पत्तल फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 15 Oct 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in leaf plate factory due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर में मंगलवार की दोपहर कागज के पत्तल और दोना बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे नैतिक, उदय और शेषनाथ जायसवाल समेत कई मजदूर आग की लपटों में घिर गए। कर्मचारियों ने पानी और फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी के बस में नहीं रही। इस दौरान आग मे घिरे कर्मचारियों को बगल की दीवार तोड़कर किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणो ने आग पर काबू पाया। घुघली पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग किया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता तो आसपास के कई घर और दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed