फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire breaks out in Khurrampur forest, panic around

Maharajganj News: खुर्रमपुर जंगल में लगी आग, आसपास दहशत

Mon, 01 Apr 2024 07:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Khurrampur forest, panic around
बृजमनगंज। फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर स्थित कोमल चौराहे के पास खुर्रमपुर जंगल में रविवार की दोपहर अचानक धुआं निकलने लगा, जिनसे कुछ ही देर में आग लपटें उठने लगी। चौराहे के आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एक घंटे बाद अग्निशमन यंत्र की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग जंगल के अंदर तक फैलने के कारण धुआं निकलना जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से तीन-चार दिनों से धुआं निकल रहा है लेकिन वन विभाग का कोई भी व्यक्ति मौके पर इसकी सुधि लेने नहीं पहुंचा है। जब रविवार की दोपहर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान संतोष यादव, संदीप कुमार सिंह, रामनाथ, प्रमोद कुमार व दुर्गेश कुमार सहित अन्य अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed