{"_id":"69c59316728165ba0a0d992f","slug":"fir-registered-in-the-case-of-death-of-a-student-going-to-coaching-after-being-crushed-by-a-truck-maharajganj-news-c-209-1-kld1025-148141-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रक से कुचल कर हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रक से कुचल कर हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Fri, 27 Mar 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। रामजानकी मार्ग पर बुधवार को कोचिंग जा रही किशोरी की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है, वहीं परिजनों के तहरीर देने के बाद आरोपी चालक की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नगर पंचायत हैंसर बाजार के मिठना सिठना वार्ड निवासी अर्जुन यादव की पुत्री खुशी (14) 25 मार्च को साइकिल से कोचिंग जा रही थी। धनघटा चौराहे से करीब 100 मीटर आगे शनिचरा बाजार रोड पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक से कुचलकर किशोरी ने मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतका के चाचा उमेश यादव की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि ट्रक चालक वाहन तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। बिना हॉर्न दिए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे खुशी को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन की पहचान कर ली गई है, और चालक के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।