{"_id":"6a4d5cf956f0533a280a3e2b","slug":"fir-registered-against-three-brothers-for-allegedly-usurping-joint-family-property-and-executing-a-fraudulent-sale-deed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180695-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संयुक्त परिवार की संपत्ति हड़पने व फर्जी बैनामे के आरोप में तीन भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संयुक्त परिवार की संपत्ति हड़पने व फर्जी बैनामे के आरोप में तीन भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर पुलिस हुई सक्रिय, जांच में जुटी
परतावल। संयुक्त परिवार की संपत्ति हड़पने, फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने और धमकी देने के आरोप में श्यामदेउरवा पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता और आरोपी आपस में भाई हैं।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया टोला कंचनपुर निवासी दयाशंकर यादव (57) ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पिता दिवंगत जगरूप यादव के छह पुत्र थे। पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहता था। परिवार के सभी सदस्यों की कमाई एकत्र कर हरपुर तिवारी चौराहे पर जमीन खरीदी गई। जमीन पर दो मंजिला भवन बनाकर एक कंपनी का संचालन किया जाने लगा।
आरोप है कि शुरुआत में उनके भाई हरिशंकर यादव को कंपनी का प्रोपराइटर बनाया गया था लेकिन बाद में हिसाब-किताब में अनियमितता की शिकायत पर वर्ष 2018 में अशोक यादव को प्रोपराइटर बना दिया गया। इसके बावजूद हरिशंकर यादव, मधुबन यादव और अशोक यादव ने आपसी मिलीभगत कर कंपनी की लगभग 30 लाख रुपये की पूंजी हड़प ली।
विज्ञापन
यही नहीं कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों ने 21 अगस्त 2021 को जिस भवन में कंपनी संचालित थी, उसका फर्जी बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। दयाशंकर यादव ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने कंपनी का हिसाब और संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई।
कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर श्यामदेउरवा पुलिस ने मधुबन यादव, हरिशंकर यादव और अशोक यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।